पिछले साल के अंत में सैमसंग ने अपने दो फोन को लॉन्च किया था। Samsung के इन दोनों फोन के नाम Samsung Galaxy A8, Galaxy A8+ थे। सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन एक मिड रेंज फोन थे। अब कंपनी एक और फोन पर काम कर रही है। सैमसंग के आने वाले ये दो फोन Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन होंगे।
इससे पहले भी Samsung Galaxy A6, और Galaxy A6+ के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। अब एक बार फिर से इनके स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। जानकारी के अनुसार,Samsung Galaxy A6, स्मार्टफोन 5.6 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही इसके पिक्सल 2220*1080 होंगे। इसके अलावा इसमें एक्सीनोस 7870 ओक्टा कोर चिपसेट दिया जाएगा।
Samsung Galaxy A6, में कंपनी तीन जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दे सकती है। वहीं, अगर Samsung Galaxy A6, A6+ की बात करें तो इसका रिजॉल्यूशन Galaxy A6 की ही तरह होगा। बताया जा रहा है कि इस फोन में भी क्वालाकोम स्नैपड्रैगन 625 एसओसी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस में 4 जीबी रैम और 32 जीबी की मेमोरी दे सकती है। वहीं, दोनों ही फोन के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेंगे
।
।
